Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अप्रैल 2019: आज हनुमान जी की इन 7 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा | जानें अपना भी हाल..

Apr 22 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 23 अप्रैल 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे | आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे | आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं | आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे | आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
क्रोध से बचें | किसी अत्यंत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो आगे चलकर आपके बहुत काम आने वाला है | परिवार के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें | धन के मामले में समय मध्यम है | कोई नया कार्य ना करें, विशेष कर यदि नौकरी में हैं, तो समझौतावादी विचारधारा अपनाएं | व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, किन्तु थोड़ा धैर्य रखें | गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें | वाहन सावधानी से चलाएं और यदि दूर की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सब कुछ जांच लें अन्यथा बीच रास्ते में समस्या हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है | आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यापार, तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है | आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें | जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें | जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें | घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है | आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय टाला जाना शुभ रहेगा | अपने पारिवारिक और व्यावासायिक जीवन को मिश्रित करने से बचें | अविवाहितों के लिए आज एक नवीन रिश्ते का आरंभ संभव है | आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है | पारिवारिक सन्दर्भ, परिवार के सदस्यों के प्रति देखभाल और जिम्मेदार रवैया बेहतर समन्वय और समझ लाने में मदद करेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेंगे | किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं | संतान से सुख मिलेगा | यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे | नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे | पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
अपने सहयोगियों और मित्रों से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें | आज निवेश सम्बंधित निर्णय आप में से कुछ के लिए घातक साबित हो सकते हैं | परिवार माहौल यथावत रहेगा | आज वित्तीय अनिश्चितता आप में से कुछ के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं | ऋण अथवा धन से संबंधित मामले आप में से कुछ के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं | कुछ जातकों के लिए बच्चे प्रतियोगी परीक्षा सम्बंधित खुशखबरी ला सकते हैं | खान-पान में लापरवाही आपको बीमार कर सकती है, अत: खान-पान में सावधानी बरतें |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी सम्भावना है | परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे | आपके अंदर कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी | आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए | कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें | शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है | नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
अतीत में लिए गए गलत फैसलों से आप में से कुछ के लिए आज निराशा और मानसिक असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से शुभ रहेगा | पारिवारिक संदर्भ में सदस्यों के मध्य कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं | व्यापारिक और व्यावसायिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ चिंताजनक हो सकता है | बड़ों का स्वास्थ्य आप में से कुछ के लिए चिंता का विषय हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज कार्य स्थल पर न्याय और निष्पक्ष व्यवहार समय की मांग है | कइयों को नियम, नियमितता और वैधता के सन्दर्भ में जवाब देना पड़ सकता है | आज आपके द्वारा लिया गया कोई गलत निर्णय भविष्य में आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है | पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा | आज आपके मित्र अथवा निकट सम्बन्धी आपकी सहनशीलता की परीक्षा ले सकते हैं | बेहतर फैसलों के लिए परिवार के सदस्यों की राय लें | आप में से कुछ के लिए विदेशी व्यापार से सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
विदेश यात्रा से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे | जो लोग सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए हैं यह उनके लिए स्वर्णिम समय है | आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें | पारिवारिक सदस्य आपकी भावनाओं की कद्र करेंगें | आप किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं | आप अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी में खुश रहेंगे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए अनावश्यक क्रोध से बचना श्रेयकर रहेगा | हालांकि आर्थिक तनाव रहेगा परन्तु क्रोध से वह समाप्त नहीं होगा बल्कि उसका समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा | सुदूर यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमें खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव होंगे | संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है | आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है अतः अत्यधिक सावधानी बरतें | किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं, जिसका परिणाम आगे चलकर अच्छा नहीं होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप में से कुछ को पूर्व में किये गए अपने अच्छे कार्यों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त हो सकता है | रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों से सुखद समाचार की उम्मीद की जा सकती है | छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है | आप में से कुछ छात्रों के सपने सच हो सकते हैं | आज कुछ का पारिवारिक जीवन उबाऊ हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर